उसके बच्चों की जिद थी,
इस बार होली पे,
पापा नया टीवी लायेंगे।
वो बेबस क्या करता,
कैसे और कहाँ से लाता,
एकाएक शहर में दंगे हुए,
दुकानें लुटीं, घर जले।
फिर यूँ हुआ कि वो भी,
भीड़ का हिस्सा बन गया,
और लूट लाया एक दुकान से टीवी,
अपने बच्चों के लिये।
उसे नहीं मालूम वो दुकान,
हिन्दू कि थी या मुस्लिम की,
उसने भड़काऊ भाषण भी नहीं सुने थे,
वो मात्र एक बेबस बाप था,
जिसको पूरी करनी थी जिद बच्चों की।
◆संजू◆
