ये सच है, क़ि तुम्हें देखता हुँ मैं आज भी,
फर्क़ ये है की कभी मैं छुपा लेता हुँ,
और कभी तुम नज़रअंदाज़ कर देती हो ।
तुम्हे चाहता हूँ उतना ही मैं आज भी,
बस, कभी मैं कह नही पाता,
और कभी तुम सुन नहीं पाती !
तुम्हे खुश रखना चाहता हूँ मैं आज भी,
पर कभी मैं मसरूफ रहता हूँ,
और कभी तुम कहीं खो जाती हो !
चलो अब छोड़ चले इस दुनिया को,
जहां ना मैं तुम्हे समझ पाता हूँ,
ना तुम मुझे समझ पाती हो !

