मंज़िल तक न पहुचे कोई गम नही रहा
सफ़रभी किसी मंज़िलसे कम नही रहा
माँ ने जिस ममतासे बालोंमें हाथ फेरा
गिला किसीसे भी माँ कसम नही रहा
यूँ तो गुज़र जाएगी ज़िन्दगी तेरे बगैर भी
समझा देंगे दिलको दस्ते करम नही रहा
मुहब्बतमें सितमका कुछ और ही मज़ा है
अब तो सितम ये है की सितम नही रहा
उसकी खूबसूरती तो अबतक है बरकरार
महज़बींके बालोंमें पर वो खम नही रहा
अब भूल भी चुका हूँ तेरा हाथ पकड़ना
न तू हमनवा बना हमकदम नही रहा
