माना की हमको प्यार जताना नही आता
क्या तुमको भी ये बात बताना नही आता
सता सता के लेते है मज़ा वो मुहब्बत का
सब्र कर लेते है हमको सताना नही आता
बाद मुद्दतके आ गए सज धज के सामने
हम समझते थे उनको संवरना नही आता
उनकी गलीमें जां निछावर करने ख़ातिर
गुज़रते तो है पर गुज़र जाना नही आता
अपनी अपनी मंज़िल तक पहुचनेके जुनूँ में
हमें जीना नही आता तुम्हे मरना नही आता
लाना पड़ता है तूफानों से लड झगड़कर
साहिलपे चलके कभी सफीना नही आता
नही भूलूंगा तुम्हारा वो नज़ाकत से कहना
की मेरी राहोमे अब वो दीवाना नही आता
तेरा वो हक़ जताना अच्छा लगता है मुझे
बात बस इतनी सी है के बताना नही आता
