मैं नशेमें नही तो फिर उसको भूला कैसे

राहत है थोडी मगर यह राज़ खुला कैसे

 

कुछ तो जिंदगीमें कमी सी उभर आई है

बहारोका समाँ लगा है मुझे फीका कैसे

 

इश्क टूट जानेसे क्या नफरत हो जाती है

उसने आज मेरी तरफ पत्थर फेका कैसे

 

धुंद है या अश्कोंसे नज़र धुंदली हुई है

दिलतक पहुंचा देखा नही रास्ता कैसे

 

अगर नही था उसके दिलपर मेरा जुनूँ

मैं वहाँ नही था उसने मुझे देखा कैसे