कुछ इस तरह चढ़ा रंग तेरे प्यार का
साथ रहते तेरे हमभी रंगीले हो गए
हमारे नाम का जाम चूम लिया
ऐसे उसके होंठ नशीले हो गए
पूछ रहा था कैसी गुज़री मेरे बगैर
सुनाते ही दास्ताँ आँख गीले हो गए
साथ चलते नज़रें चाँद पर रही
राहके पत्थर और नुकीले हो गए
एक हम तुम्हारा इंतज़ार कर रहे
साथ थे सबके हाथ पीले हो गए
