जनता पर गुजरती दुत्कार की बात करे
आओ आज हम सरकार की बात करे
किसने कहा है बात का मतलब भी हो कोई
आओ मिलजुल के हम प्यार की बात करे
जिस रात चाँद तुम्हारे हुस्न के नुस्खे पूछेगा
हम भी आज उसी चांदनी रात की बात करे
फिर चढ़ेगा तिस्लीम तुम्हारी खूबसूरती का
क़यामत से पहले चलो क़यामत की बात करे
तेरे इश्क़ के नशे से थोड़ी नजात तो पा ले
कभी कभार तो हम हालात की बात करे
संजीदगी से हर मसला हल हो सकता है
नफरत ना फैले ऐसी हालात की बात करे
