बादलों की ओट में आफताब बेनूर है
हमसे अभी गम का एहसास दूर है

चाहतने कुछ इस तरह झटका है दामन
ख़्वाब का घर जो सजा था चूर चूर है

तन्हाई ही तन्हाई का इलाज़ बन जाये
हमारी किस्मतको यही सितम मंज़ूर है

किस तरह पाएंगे हम इश्क़ की जन्नत
कभी तुम मज़बूर हो कभी हम मज़बूर है

चाहत और हालातका फर्क न समझनेको
ना मैं शहंशाह हूँ और ना ही तू हूर है

प्यारकी खामोशी जो कानोंमें गूंजती है
दिल उसी का धुन्दला सा तसव्वुर है