भला हूँ या बुरा हूँ

जैसा भी हूँ तुम्हारा हूँ

मन से तो मै कान्हा हूँ

तन से अभी कुँवारा हूँ

संजीदगी से सोचोगे तो

बेशक़ मैं आवारा हूँ

चुपके से सजा ले माँगमे

मैं भी तो एक सितारा हूँ

हथियारों को परख लो

आते वक्त का इशारा हूँ

बच न सकोगे मेरी ज़िद से

तुनुकमिज़ाज़ सही प्यारा हूँ