और एक करिश्मा कर गई क्या
मुझसे बिछड़के मर गई क्या
चेहरे पर कुछ परेशानी सी है
आसमानसे उतर गई क्या
वादोंके झूठ, यादोंके भूत
मुझको देखकर डर गई क्या
दिलने क्या सच बोल दिया
आईना देखके डर गई क्या
आसान नही है सच झुठलाना
बनी ठनी थी बिखर गई क्या
अजीब रस्म है रक्स की यहाँ
पहलूसे होकर गुजर गई क्या
लौटके आना है इन्ही बाहोंमे
लाख इधर उधर गई क्या
शिद्दत से किया था प्यार तुम्हे
था का मतलब समझ गई क्या
