अब की तेरी ज़बापे मेरा नाम भी न था
क्योंकी तुझे मुझसे कोई काम भी न था
एक तेरे नाममे मेरा सब कुछ बसा था
और तेरे सब कुछ में मेरा नाम भी न था
खंडहरों के बीच मे तन्हा खड़ा था मैं
रहीम भी नही मिला और राम भी न था
इश्क़ के फ़सानो में मेरा जिक्र भी था
इतना तो मेरा नाम बदनाम भी न था
रोज़गार के चक्करमें ख़ुदको भूल बैठा
पेट तो भर गया मगर आराम भी न था
