ढूंढता हूँ सच को जाने
वह कहा पर खो गया है |
खुद ही छुप बैठा कहीं या
भीड़ में गुम हो गया है ||
सच के खोने की खबर
मैंने दिया अख़बार मेंप्रिंट मिडिया न्यूज़ चैनल
से भरे बाज़ार मेंझूठ के दम पर दिखा सच का खुलासा हो गया है |
खुद ही छुप बैठा कहीं या
भीड़ में गुम हो गया है ||
सच है क्या और झूठ क्या है
अब कठिन यह समझ पाना
सत्य है संघर्ष करता
झूठ को संसार जाना
झूठ के आगोश में जा सच भी अब चुप हो गया है |
खुद ही छुप बैठा कहीं या
भीड़ में गुम हो गया है ||
झूठ पर दुनिया टिकी है
सच के साथी हैं बहुत कम
झूठ पद पैसे का मालिक
सच से केवल मिल रहा गम
झूठ के इस ताप से शायद वो निर्बल हो गया है |
खुद ही छुप बैठा कहीं या
भीड़ में गुम हो गया है ||

