सड़क के किनारे

ग्राहक की आस में

एक चाय की टपरी है

लोग आते हैं

चाय पीते है और

चले जाते हैं

हो सके तो तुम भी आना

चाय पीने

और पीके चले जाना

अगर मेरा इंतजार रहा तो

चाय ठंडी हो जाएगी

और तुम प्यासी की प्यासी रह जाओगी

फिर भी

लोग तो आयेंगे

चाय पियेंगे

और चले जाएंगे


तुम उस चाय को

 फेंक देना

ऐसे जैसे कि चाय नहीं

वो मेरा प्यार हो!


सुनो उदास मत हो

सड़क के किनारे

ग्राहक की आस में

एक और चाय की टपरी है

तुम वहाँ चले जाना!