मैं हार में अधोभुवन देखती हूं और उससे ऊपर आसमान भी....
मैं अष्टदिशाओं में अंधेरा देखती हूं और उससे आगे अफसाना भी....
मैं गिरने और गिराने का सिलसिला लिखती हूं और हर बार उठ खड़े होने का साहस भी....
मैं असफल आंखों से मृत्यु को देखती हूं और भीगी आंखों से जीवन को भी....
मैं संगीत लिखती हूं और सारे दर्द भी....
मैं स्वयं ज़ख्म बनती हूं और स्वयं मरहम भी....