युद्ध
यह युद्ध नहीं ताकत का,
यह द्वंद है पागलपन का|
एक लाचार होकर मदद की भीख मांगता है ,
और दूसरा उसके देश में घुसा चलाता है |
यह ना पूछा कौन जीतेगा,
यह पूछो कौन कौन हारेगा !
कुछ ने अपना घर है खोया ,
कुछ ने अपने सपने ,
कुछ ने अपने अपनों को खोया ,
और कुछ ने अपना आपा खोया |
युद्ध नहीं हल किसी समस्या का ,
युद्ध है जन्मदाता भावीयुद्ध का।

