वो अजनबी है पर मेरी रूह में रहती है, चुपके से कानों में हर पल कुछ कहती है। हुस्न के बाज़ार में वही तो एक भाती है, उसे याद न करूँ तो नींद भी कहाँ आती है रफ्ता-रफ्ता ये मन कोई सपना संजोता है प्यार शायद..................... ऐसे ही होता है   उम्मीदें ऐसी उफ़क हैं जहां धुंध भी है, लाली भी, कभी फूल खिलते उमंगों के, कभी टूट जाती डाली भी। मेरा क्या मेरी शकल ही सवाली सी लगती है, उसके बग़ैर ज़िन्दगी बड़ी ख़ाली सी लगती है   अब तो यह दिल भी न गाता है न रोता है प्यार शायद.................... ऐसे ही होता है   ज़िन्दगी बड़ी सताती है रूप बदल बदल कर, वापस  भी  कैसे  लौटूँ  मिलों  दूर  चलकर। मैं बढ़ता ही जाऊँ आगे, मिलने की आस में वो मीले न मिले उसकी यादें बसी है अहसाह में     मैं सो भी जाऊँ पर दर्द नहीं सोता है प्यार शायद........... ऐसे ही होता है