ये भटका परिंदा किधर जा रहा है
निशा हो गयी, कोहरा छा रहा है
~
बहुत दूर से अब सदा आ रही है
कोई ग़म का साथी चला जा रहा है
~
फ़सल काटता दिख रहा है तो कोई
पहेली मुहब्बत का सुलझा रहा है
~
किसी खेतहर से, है जीवन क्या पूछो
घना काला बादल उड़ा जा रहा है
~
मुहब्बत में हारें तो नफ़रत क्यों पालें
भले दिल ये नादाँ बिठा जा रहा है
~
जुदाई का ग़म भी न क़ुरबत किसी की
उसे ज़िन्दगी का मज़ा आ रहा है