हे किसान गाँव छोड़ 
शहर में तुम क्या पाओगे 
नही शहर तुम्हारे लायक 
यहाँ आके पछताओगे।
सूखे से शायद बच भी जाते,
बेरोजगारी से क्या बच पाओगे। 
रोटी की उम्मीद लिए, 
आ गए हो जो तुम यहाँ 
खाली पेट लिए जहर हवा का, 
नीचे पुल के क्या रात काट पाओगे ?
हे किसान गाँव छोड़
शहर में तुम क्या पाओगे।
अनपढ़ समझ हर कोई तुम्हें भगाएगा 
आधी मजदूरी में तुमसे, 
अपना काम करवाएगा 
किस तरह तुम यहाँ पर 
पेट परिवार का भर पाओगे 
हे किसान गाँव छोड़ 
शहर में तुम क्या पाओगे।
तुम हो हमारे पालनकर्ता
मिट्टी गाँव की कैसे छोड़ पाओगे?
स्वाभिमान हो तुम हमारा
इस देश को तुम्ही जगाओगे
हे किसान गाँव छोड़ 
शहर में तुम क्या पाओगे ।।