✍️

सिर्फ तेरी खता थी ये मुमकिन नहीं

कुछ गुनाहगार मैं भी मोहब्बत में था

तेरे बिन मैं कभी भी ना जी पाऊंगी

तूने बोला मगर ये हकीकत न था

लौटकर तुम गगन से यहीं आओगे

सारी खुशियों का बिस्तर यहीं पाओगे

जब भी खाओगे ठोकर समझ जाओगे

सच यही है जो बोया वही पाओगे

सारे दीपक बुझाए हैं खुद जान कर

फल जहर के उगाए हैं खुद जान कर

तुम अगर चाहतीं तो महकता चमन

सिर्फ कांटे उगाए हैं खुद जान कर