चांद मैं हूं तेरा चांदनी तुम मेरी
राग मैं हूं तेरा रागिनी तुम मेरी, 
तुमको ढूंढा किए चांद तारों में हम
तुम थी खुशबू जो मुझ में समाई रही|
सारे सपने मेरे अब तुम्हारे लिए
गीत में जो लिखा सब तुम्हारे लिए, 
मैंने जीवन से मांगा नहीं कुछ कभी
बस खुशी मांग ली है तुम्हारे लिए|
मौत का डर सताने लगा आजकल
गीत ईश्वर के गाने लगा आजकल, 
तुम बिना ये सफर मैंने सोचा नहीं
वक्त अंतिम है संग में रहो आजकल|