ख़्वाब दूर क्षितिज के देखता ये मन,

अकसर देख नहीं पाता,

मेरे और क्षितिज के बीच,

समंदर के अनन्त विस्तार को।

जानता हूँ कि हाथ फैला,

क्षितिज को नहीं पा सकता मैं,

उड़ कर या तैर कर जाना होगा मुझे।

समंदर किनारे रेत सा फिसलने के बनिस्पत, 

मैं, नयी सम्भावनाओं की तलाश करना चाहता हूँ, 

एक बार ही सही, मैं उस क्षितिज को छूना चाहता हूँ।

यह ख़्वाब, मैं, बार बार देखना चाहता हूँ।


~संदीप गुप्ता SandySoil