उसने समंदर बनाया,

मैने जहाज़ बना लिया।

उसने पेड़ बनाया,

मैने कुल्हाड़ी बना ली।

उसने रक्त बनाया,

मैने तलवार बना ली।

उसने दिल बनाया,

मैने दीवारें बना ली।

उसने पृथ्वी बनाई,

मैने सरहदें बना ली।


वो हर दिन बड़ा होता गया,

मैं हर दिन छोटा होता गया।


-संदीप गुप्ता SandySoil