समय समय की बात होती है।

जहाँ जाना चाहते हैं लोग,

किसी भी तरह, 

वहाँ सन्नाटा पसरा होता है,

घनघोर सन्नाटा।

समय समय की बात होती है।

जहाँ सन्नाटा पसरा होता है, घनघोर, 

वहीं बस जाना चाहते हैं लोग,

किसी भी तरह।

कभी कभी धरा छोड़,

किसी भी तरह,

आसमान में उड़ जाना चाहते हैं लोग।

कभी कभी आसमान से,

किसी भी तरह,

धरा पर लौट आना चाहते हैं लोग।

समय समय की बात होती है।


~संदीप गुप्ता