साइकिल और सड़क की दोस्ती बहुत पुरानी है।

पर यह एक विडम्बना ही है,

कि साइकिलों की उपेक्षा कर,

सड़कों को, कारों के स्वागत में बिछना पड़ता है।

यदि हमने साइकिलों की बेइज़्ज़ती बंद नही की,

तो जल्दी ही एक आंदोलन होगा।

सड़कें ख़ुद सड़कों पर उतरेंगी,

साइकिलों को भी उतनी ही इज़्ज़त देने के लिए,

जितनी कारों को उन्हें देना पड़ता है।

बात दोस्ती निभाने से ज्यादा,

साइकिलों के हक़ की है।

साइकिलें, 

जो अक्सर ख़ुद के लिए नहीं लड़ पाती,

उन्हें अपने हक़ ले लिए, कई बार, 

सड़कों के भरोसे और साथ की जरूरत होती है।


नोट: पूरी कविता का एक पठनीय JPEG इमेज भी मैने बनाया है, जो कि ट्विटर के लिए एकदम सही रहेगा, इस इमेज को आप तक कैसे भेजा जाए?


-संदीप गुप्ता SandySoil