किसी देश का भविष्य,
उन लोगों के हाथ कतई नहीं होता,
जो अपना असली चेहरा,
झूठ के मुखौटे में छुपा,
चीख़ चीख़ मानवता की दुहाई देते फिरते हैं।
बल्कि उन लोगों के हाथ में होता है,
जो सच का बेबाक़ चेहरा ओढ़,
निरंतर, चुपचाप, मानवता के लिए संघर्षरत रहते हैं।
-संदीप गुप्ता SandySoil
