हमसफ़र मिले हर राह मुझे,

कुछ साथ चले, 

कुछ छोड़ मुझे, 

क़ाफ़िलों से जा जुड़े।

क़ाफ़िले बनते रहे, 

बिखरते रहे,

मैं चलता रहा।


मैं चलता रहा,

हमसफ़र मिलते रहे, 

बिछुड़ते रहे,

निशाँ ज़मीन पर,

मेरे बनते गए। 


मैं चलता रहा।

निशाँ पर मेरे, 

एक दिन क़ाफ़िले चलने लगे।


~संदीप गुप्ता SandySoil