ख़ुशियाँ बटोरने के लिए's image
730K

ख़ुशियाँ बटोरने के लिए

दरवाज़ा खुश है,

कि बंद रहेगा वो,

कुछ दिन और।

खुश है,

कि ख़ुशियाँ क़ैद हैं भीतर, 

कुछ दिन और।


खुश हैं माएँ, पत्नियाँ,

खुश हैं बेटे, बेटियाँ

खुश हैं पिता, पति,

खुश हैं साथ साथ सब,

एक छत नीचे।


Tag: poetry और5 अन्य
Read More! Earn More! Learn More!