ख़ामोशियों को सुनने की वैसे तो मेरी आदत नहीं,

पर जब बारिश हो रही हो, 

और लोग घरों में दुबके,

ख़ामोशियाँ ओढ़े बैठे हों,

तो दिल मचल उठता है, उन ख़ामोशियों को सुनने के लिए।


-संदीप गुप्ता SandySoil