कल का दिन, एक अजीब सा दिन था।

सुबह, अंगड़ाई ले, उठी मेरे संग,

दिन, लुका-छिपी खेलता रहा, दिन भर,

शाम, मस्तानी, चाय पीने आ गयी बिन बुलाए,

रात, सुनहरे सपनों की पोटली लिए चली आयी। 

ये सिर्फ कल की ही बात थी,

आज सब कुछ ठीक ठाक है।

कल मेरा इंटरनेट बंद था।


-संदीप गुप्ता SandySoil