कह दो उन आँधियों से,

उड़ें ज़रा संभाल के,

अभी-अभी, नयी,

राह पकड़ी है मैने।

कह दो उन आँधियों से,

मैं कोई पत्ता नहीं,

जो उड़ा ले जाएगी मुझको,

अपनी राह, ज़बरन।

हूँ मनमौजी, मस्त मलंग,

डिगा न पाएगी वो मुझको,

जिस राह मैं निकला हूँ।

कह दो उन आँधियों से,

परवाह नहीं उनकी मुझे,

ठान कर निकला हूँ, 

मंज़िल तक जाना है।


~संदीप गुप्ता SandySoil