नहीं मिला कोई भी आज अपना,

जो मिला, अपनों को ढूँढते मिला।

मैंने राह गलत पकड़ी शायद,

या गलत राह चलते लोगों से मिला।

मुड़ कर पीछे देखना नहीं स्वभाव मेरा,

मैं अपना-सा-कोई ढूँढने निकला,

नहीं मिला कोई भी आज अपना-सा,

जो मिला, मुड़-मुड़ पीछे देखते मिला।


-संदीप गुप्ता SandySoil