सब्ज़ीमंड़ी में हमारे पसंद की, नापसंद की,
दोनो ही तरह की सब्ज़ियाँ मिलती है।
बैंगन, करेला पसंद ना हो तो भी मोल-भाव,
या उन्हें पसंद करने वालों से खुलकर बतिया सकते हैं,
कुछ पसंद ना आए तो ख़ाली हाथ भी घर लौट सकते हैं।
पसंद-नापसंद की बहस, मोल-भाव की कला, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता,
ये सब सब्ज़ीमंड़ी में बख़ूबी सीखी जा सकती हैं।
तो क्या हमें रोज़ सब्ज़ीमंड़ी जाना चाहिए?
-संदीप गुप्ता SandySoil
