आना और जाना
वैसे तो
दो अति सामान्य सी क्रियाएँ हैं।
पर उस माँ के लिए,
गूढ़ अर्थ होता है इनका,
जिसके कलेजे का टुकड़ा,
सीमा से,
छुट्टी पर घर आया हो,
और छुट्टी ख़त्म होने पर,
जल्द ही उसे,
सीमा पर वापस जाना हो।
-संदीप गुप्ता SandySoil
#MothersDay #MothersDay2020
