1 min read 823.3K reads

आइने से अगर दुश्मनी हो जाए


आइने से अगर दुश्मनी हो जाए,अक्स अपना अगर चिड़ाने लग जाए,

तो आइने को तोड़ना मत,निकल जाना सड़क पर,

किसी भूखे को दो रोटी खिला कर,लौट आना आइने के पास,

आइना और अक्स दोनो,यक़ीनन अच्छे लगने लगेंगे।

— संदीप गुप्ता SandySoil
Read more Earn more Learn more