अगर खेतों में किसान नहीं होगा

और सरहदों पर जवान नहीं होगा

तो क्या होगा क्या होगा

हर तरफ़ बस बवाल होगा

ना हुकुमतें होगी ना सियासतें होंगी

ज़हनों में फिर बस यही सवाल होगा


सरहदों को जो वो महफूज़ करता है

वो रोज जो लिपट तिरंगे में मरता है

न धूप की तपन देखता है

और न ही ठंड की ठिठुरन

तब जमीं की छाती से अन्न पैदा करता है

उलज जाएंगे निवाले से आंसु

उजड़ जाएंगे ये शहर ये बस्तियां

संभल जा अ हुकूमत

वरना कल को बस यही मलाल होगा


गुजर जाते हैं हालात , तरकीबें लगा लगा कर

मौसम की बेइमानी और ये सियासत के खेल

सीना चौड़ा करके सब चुपचाप सह लेते हैं

अपने हिस्से का सारा दर्द आसमां और बादलों से कह लेते है

सब्र जिस रोज टूटा तो बुरा हाल होगा



गुजरती हैं सब्जियां और दुध मेरे गांव से

अगर रुक गया तो क्या हाल होगा

इंकलाब से चंद कदमों के फासले पर हैं

अगर जो बढ़े क़दम उस ओर

तो हर तरफ़ बस बवाल होगा