कौन है इश्क में अब जान लुटाने वाले
बन चुके खेल ये लोगो को रुलाने वाले

कैसे कर ले यकीं अब कोई नए यारो पे
वक़्त के साथ बदलते है पुराने वाले

उच्च कोटि के कलाकार से वो कम तो नहीं
देख के और का गम आंसू बहाने वाले

साथ लंबा नहीं देती है ख़ुशी बचने की
मार देते है कई बार बचाने वाले

भूलता तो नहीं फन अपना कभी भी कोई
उस में अपवाद है इंसान बनाने वाले

रूठना आता नहीं पर कभी में रूठा तो
थक के हारेंगे सभी मुझको मनाने वाले

संदीप पुजारा