दर्द जो कोई था मिटा ही दिया

उस ने पलकों पे जब बिठा ही दिया


अपनी दो आँख की किताबो से

प्यार क्या है हमें शिखा ही दिया


ख़्वाब तो ख़्वाब है सुना था पर

आज उसने तो सच बना ही दिया


उस ने बोला के मांग लो कुछ भी

हाथ अपना उसे थमा ही दिया


ऐसे कस के गले लगाया हमे

कहने क्या आये थे भुला ही दिया


एक बोसा उधार था कब से

सूद के साथ वो चूका ही दिया!


संदीप पुजारा