पड़ोस वाली डिम्पी
अच्छी लगती है सच में
पर उसका बाप
बड़ा खड़ूस है
जब भी मिल जाए
बेवजह गालियाँ देता है
साला बड़ा मनहूस है
वो डिम्पी की शादी
कहीं भी करवा देगा
मेरे सारे अरमान
मरवा देगा
कुछ ही दिन पहले की बात है
मैं कॉलेज से आ रहा था
और डिम्पी का बाप उसे
स्कूटर से ला रहा था
मैंने अपनी तरफ़ देखा
मैं वही अपनी
होंडा सीसी चला रहा था
डिम्पी के एन पीछे आ रहा था
उसके बाप ने
पता नहीं क्या सोच लिया
एकदम से अपना स्कूटर रोक लिया
साले ने मुझे वहीं दबोच लिया
अगली बार पीछा मत करना
इतना कहके मेरा मुँह नोच लिया
मैं चुप रहा क्यूँकि
डिम्पी थी वहाँ
और आप तो जानते हैं
डिम्पी ही है मेरा जहाँ
डिम्पी जैसी कोई और कहाँ
अफ़सोस
डिम्पी की शादी हो गई है
डिम्पी अब पराई हो गई है
उसकी शादी में गया था मैं
रसगुल्ले खाने
अभी कल ही
उसकी विदाई हो गई है
पड़ोस वाली डिम्पी
अच्छी लगती थी सच में
©️रॉबिन संधू

