वाह रे जिंदगी ,बहुत कुछ दिखाया है तूने अपना बना कर,खूब सताया है तूने कभी खुश ही रहना तो,कभी हँसी भी न आना ये जो पहेली है तेरी,खूब दर्शाया है तूने| वाह रे जिंदगी,बहुत कुछ दिखाया है तूने हँसी ही न रही और ,और खुशी भी गयी ये कैसा मोहरा आजमाया है तूने वाह रे जिंदगी ,बहुत कुछ दिखाया है तूने अकेले ही आना है,अकेले ही जाना है ये तो बहुत पहले हीे बताया है तूने मगर जो खुशी थी ,थोड़ी सी कही भी उसे भी हमसे चुराया है तूने वाह रे जिंदगी,बहुत कुछ दिखाया है तूने ये उमर न थी सोच पाने की,मगर देकर उलझने बहुत कुछ सिखाया है तूने वाह रे जिंदगी,बहुत कुछ दिखाया है तूने (*संदीप सिंह **राजा जी*)