हिम्मत ना हार बस चलता चल
जिन्दगी तुझे रास्ता दिखा रही

तराश कर हुनर को तेरे
तुझे कामयाब बना रही

जो हर चेहरे को पहचान ले
मैं वो आईना दिखा रही

हर रात के बाद सुबह होती है
ये बात तुझे समझा रही

जिन्दगी है नाम मेरा
जीना तुझे मैं सीखा रही।