तुम चले और चलते रहते

न रूके तुम न थके तुम।

नापते रहे तुम धरा व नभ

कब कौन छूटा न पता चला।

पहुंच क्षितिज रह गया सब पीछे

न हारे तुम न जीते तुम।