तरक्की कर के, आगे बढ़ के, कितना कुछ हमने सीखा इस करने बढ़ने की चाहत मे तू अपना मूल है क्यों भूला।   कोई प्यासा है तो पानी दो जो भूखा है तो रोटी दो अपनी ही रोटी पानी मे तू कबसे है उलझा उलझा।   सूट बूट की नौकरी कर के क्या खूब कमाया तूने पैसा बेच अपने ही उसूलों को क्या खाक कमाया ऐसा पैसा।   हर शख्स यहां सहमा बहका क्यों नही सहज रह पाता है दुख मे रोना, खुशी पे हँसना अब ये भी करने मे घबराता है!   बहुत हुआ आडम्बर जग से अपना असली चेहरा तो खोल क्या अहम लोगो से जग के हँसकर दो मीठे बोल तो बोल   हँसकर दो मीठे बोल तो बोल।