आप-बीती
ना हमसफर, ना हमजुबान, ना वासिक़-हिमायती1
ना कश्ती, ना साहिल, ना तूफान में आशना2
जिंदगी में जिंदगी के पल गढ़ते देखे हैं कुछ ऐसे
दोज़ख़3 की बे-नूरी से वाक़िफ हो गए हैं हम
क्या करदा गुनाहों की सज़ा थी मेरे माज़ी की ?
या रश्क-ए-निग़ाहों4 के तीरों के कर्म थे ?
हयात-ए-उलझन5 गुथ गई लम्हों में यूँ नज़ाकत से
जुलाहे6 के बुन्तर की गांठ-गिरह भी शर्मसार हुई
तदबीरों से तारिक़ी के पेंचों को सुलझाने की कोशिश में
बेक़सी7 के तागों में तकदीरें जड़ते रहे
कोहरे से ही कह बैठे लिख दो वजाहत8 की तहरीरें
समंदर पार करना था, भंवर को सफ़ीना9 बूझ बैठे हम
बाग़ी हैं बाग़ी हैं, बावजूद-ए-माहियत के
हाथों की रेख़ाओं में उम्मीदें गड़ाए बैठे हैं
घुंघरूओं सा झांझरों में अरमानों को जड़ाए बैठे हैं
मुसलसल दौड़ में परेशान सांसों को हौसंलों की हवा देते हैं
शिद्दत की पलकों से ख्वाबों को पनाह देते हैं
उठती है दिल में सरगोशियाँ10 सी, कहीं एतमाद11 है रूहानी
मिनटों में पलट जाएगा मंजर उसकी रहमत से
शिकस्त-ए- एहसास12 के निशान पीछे छोड़ देंगे हम
आकाश भी अम्बर छोड़, आएगा धरती पर
सहर में बहार-ए-चमन का नज़ारा देख लेंगे हम
1 to give strength/support, 2 someone known in a storm, 3 hell, 4 jealousy, 5life’s complications, 6 weaver, 7 helplessness 8 clarity, 9 boat, 10 whispers, 11 trust, 12 feeling of defeat