सवाल
सवालों पे है दुनिया खड़ी,
जवाबो से नई राह मिली,
इन्हीं सवालों जवाबो के बीच,
ना जाने कितनी हस्ती बनी।
पर सवाल हमेशा,
हम दूसरो पे उठाते है,
पर खुद से अक्सर,
सवाल करना भूल जाते है,
हर सवाल का जवाब,
हमारे अंदर ही होता है,
पर बिना पूछे सवाल,
जवाब कैसे मिल सकता है,
खुद की हिम्मत को बड़ा करो,
खुद से ही सवाल करो,
सब जवाब मिल जाएंगे,
तुम एक बार प्रयास करो ।
Sanchita Saxena
unheard_sanchita
