सूरज की रोशनी में
हर चीज़ कहाँ उजागर होती है?
कुछ पल ठहरे तमस,
तो चांद की चांदनी चमकती है।
चांदनी रातों में,
रात-रानी महकती है।
अंधियारी रातों में ही,
टिम टिम जुगनू दमकते हैं।
बस ख़याल इतना रहे,
ये तमस मन में घर ना करे।
इसकी मौजूदगी उतनी ही रहे,
दिन भर की मेहनत के बाद,
रात के तमस से सुकून मिले,
आराम मिले।
ये ऊर्जा भर दे,
एक और नये दिन के लिए,
एक और नयी शुरुआत के लिए।
सम्रिता®
