परिवार का सुख, सुकून हैं पापा।
परिवार की शान, 
रौनक हैं पापा।
हर समस्या का समाधान हैं पापा।
वो हसते भी हैं 
हसाते भी हैं।
समझते भी हैं 
समझाते भी हैं।
कहते भी हैं, 
सुनते भी हैं।
गलतियों पर टोकते भी हैं।
सही राह दिखाते, 
हमारे जीवन का ध्रुव तारा हैं पापा। 
जिन से हर विषय पर चर्चा हो सके,
ऐसे प्यारे दोस्त,
परिवार की जान हैं पापा।
सम्रिता®