प्यार करो इस ज़िंदगी से,
ये हमें मिली अनमोल भेंट है।
प्यार करो माता-पिता से,
जिन के छत्र-छाया में पल कर
हम बढते हैं।
प्यार करो गुरु-जनों से,
जो हमें ज्ञान देकर सक्षम बनाते हैं।
प्यार करो भाई-बहनों से,
एक ही जड़ों से जुड़ी शाखाएं हैं हम।
प्यार करो जीवनसाथी से,
उसके बिना अधूरा है जीवन।
प्यार करो दोस्तों से,
जिन्हें चुना है दिल से।
प्यार करो बच्चों से,
वो भी प्यार करना सीखेंगे।
प्यार करो इस धरती से,
जीवन-दायिनी है ये।
प्यार करो अन्य जीवों से,
प्रकृति का अंग हैं वे।
प्यार करो किसी कला से,
जिससे जीवन आकर्षक बने।
प्यार करो, कि प्यार बंधन बांधे,
प्यार दिलों को जोडे।
प्यार हो तो जीवन सुंदर है।
प्यार से ही दुनिया कायम है।
सम्रिता®

