बीज मिट्टी में मिले,
फ़िर बीज ना रहे।
अंकुरित होकर पौधा बन जाए।

कीट अपना कोष तोड़ कर बाहर निकले,
तो वह कीट ना रहे,
एक सुंदर तितली बन जाए।

शिक्षा का दीप जले,
तो अज्ञान का अंधकार ख़त्म हो जाए।
ख़त्म होने का अर्थ, 
सदा 'विनाश' नहीं होता। 
कभी-कभी 'परिवर्तन' और 'नवनिर्माण' भी होता है।
-सम्रिता®