जीवन में सब कुछ
ना होता सही कभी।
मुश्किलें, संघर्ष
पहलू हैं जीवन के ये भी।
आओ इसे थोड़ा आसान करें,
जीवन में थोड़ी मिठास भरें।
बाटें और बटोरे
मीठी मीठी यादें थोड़ी।
मुस्कराओ इस तरह कि,
मीठी मीठी मुस्कान मासूम बच्चों की।
गाओ, गुनगुनाओ,
जैसे मीठी मीठी माँ की लोरी।
दिल से दिल मिल जाते हैं,
बनते हैं काम बड़े,
कर के बातें मीठी मीठी।
तो क्यों ना बांटे दुनिया में मिठास थोड़ी।
सम्रिता®
