उसकी किलकारियों से मानों शगुन हुआ।
और मुझ में ममताभरी माँ का जन्म हुआ।
जीवन के ख़ास मंज़र की ये शुरुआत थी।
नये सिरे से, खुद से ही मेरी मुलाकात थी।
उसके आने की आहट से,
मन में नयी उमंग जगी।
मेरी बिटिया ने मुझे नयी पहचान दी।
वो मेरा अभिमान,
मेरी ताकत बनी।
वो कोई फ़ूल नहीं बाग का,
जिसे कोई तोड़ कर ले जाएगा।
मेरी बेटी मेरे आसमान का वो सितारा है,
जो मेरी दुनिया सदा रोशन करेगा,
और सबको सही दिशा दिखाएगा।सम्रिता®
